बिहार के कॉलेज में तिरंगा फहराने के लिए प्रिंसिपल व पूर्व विधायक में हुई धक्का-मुक्की
वैशाली (बिहार) में स्वतंत्रता दिवस के दिन अक्षयवट राय कॉलेज में तिरंगा फहराने को लेकर प्रिंसिपल पीएल यादव और पूर्व जेडीयू विधायक रविंद्र राय के बीच बहस व धक्का-मुक्की हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में हंगामे के बीच प्रिंसिपल ध्वजारोहण करते और मौके पर मौजूद लोग राष्ट्रगान गाते हुए दिख रहे हैं।