बिहार में कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान बेहोश हुआ छात्र, हुई मौत

समस्तीपुर (बिहार) में गुरुवार को संत कबीर महाविद्यालय में बीए पार्ट-1 की परीक्षा देने के दौरान एक छात्र बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्र को अस्पताल नहीं पहुंचाया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

Load More