बिहार में कोचिंग गए किशोर की दूसरे किशोर ने चाकू मारकर की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीटा
सारण (बिहार) के एक गांव में कोचिंग गए दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र (13) को चाकू मार दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले के बाद भीड़ ने आरोपी छात्र को पीटा जिससे उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, उनका साइकल टकराने को लेकर झगड़ा हुआ था।