बिहार में कोचिंग में पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों पर कार्रवाई के क्या निर्देश दिए गए हैं?
बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पाठक ने ज़िला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है और कहा है कि एकसाथ स्कूल में 10% से अधिक शिक्षकों की छुट्टी को स्वीकृत न किया जाए।