बिहार में कोचिंग से लौट रही नाबालिग का 5 युवकों ने किया गैंगरेप, 3 हुए गिरफ्तार
बिहार के जमुई ज़िले में बुधवार को कोचिंग से घर लौटते समय एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ 5 युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमुई एसडीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।