बिहार में कोर्ट के गेट पर हत्या के 62 वर्षीय आरोपी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
आरा (बिहार) में सिविल कोर्ट के गेट पर बदमाशों ने गुरुवार को 62 वर्षीय शख्स को गोली मार दी जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स हत्या के एक मामले में आरोपी है और वह कोर्ट में पेशी के लिए आया था।