बिहार में कोर्ट ने विशेश्वर ओझा हत्याकांड मामले में 7 आरोपियों को दोषी करार दिया
आरा (बिहार) की एक अदालत ने मंगलवार को विशेश्वर ओझा हत्याकांड मामले में 7 आरोपियों को दोषी करार दिया। वहीं, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। गौरतलब है कि फरवरी 2016 में बीजेपी की बिहार इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।