बिहार में कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हत्या के आरोपी के अपहरण की हुई कोशिश, दारोगा ने बचाया
जहानाबाद (बिहार) के सिविल कोर्ट में सोमवार को हत्या के आरोपी सुधीर शर्मा की 6-7 लोगों ने वकील के चेंबर से अपहरण करने की कोशिश की जिसके बाद मौके पर मौजूद दारोगा राजेश कुमार ने अपराधियों से भिड़कर उसे बचा लिया। सरेंडर करने के लिए सुधीर कोर्ट पहुंचा था। वहीं, एक अपहरणकर्ता मौके से पकड़ा गया जबकि अन्य भाग गए।