बिहार में कौन-कौनसी ऐसी प्रमुख जातियां हैं जिनकी आबादी 1,000 से भी कम है?
बिहार सरकार द्वारा जारी जातीय गणना के अनुसार, राज्य में 27 ऐसी जातियां हैं जिनकी आबादी 1,000 से कम है। सरकार के मुताबिक, भास्कर और जदुपतिया की आबादी सबसे कम क्रमश: 37 और 93 है जबकि कोरकू, सोता, हो, ढेकारु, विरजिया, पहिरा, खेलटा, संतराश और खोंड की आबादी क्रमश: 102, 107, 143, 190, 169, 226, 246, 287 और 303 है।