बिहार में कौन-कौनसी जगहें पिछले 24 घंटों में रहीं सबसे अधिक ठंडी?
मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5°C कैमूर में दर्ज किया गया। इसके बाद डेहरी (15°C), बक्सर (15.2°C), साबौर (15.5°C), औरंगाबाद (15.6°C), पटना (15.8°C) और जमुई (16.2°C) का स्थान रहा। वहीं, गया में न्यूनतम तापमान 16.2°C, बांका में 16.4°C और वैशाली में 16.5°C दर्ज किया गया।