बिहार में क्लासरूम के दरवाज़े पर छात्रों के सामने कुर्सी लगाकर सो गया शख्स, वीडियो आया सामने
जमुई (बिहार) में एक स्कूल में विद्यार्थियों के सामने क्लासरूम के दरवाज़े पर कुर्सी लगाकर सोते हुए एक शख्स का वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में सोते हुए दिख रहे शख्स की पहचान 'टोला सेवक' के तौर पर हुई है। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने कहा है कि वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।