बिहार में खंडहरनुमा घर के पास हुआ विस्फोट, कई बच्चे हुए घायल
बेगूसराय (बिहार) के पहसारा गांव में मंगलवार को एक खंडहरनुमा घर के पास विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते वहां खेल रहे कई बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल की टीम व बम स्क्वॉड को बुलाया गया है।