बिहार में खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में विस्फोट होने से 25 से अधिक लोग झुलसे, 10 की हालत नाज़ुक
मोतिहारी (बिहार) में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान एक घर में एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट होने से बच्चों समेत 25 से अधिक लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 लोगों की हालत नाज़ुक है। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में करीब 10 घरों के लोग प्रभावित हुए हैं।