बिहार में खुद से 30 साल बड़े शिक्षक से शादी करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
समस्तीपुर (बिहार) में अपनी उम्र से करीब 30 साल बड़े अपने शिक्षक से शादी करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजन ने युवती के पति पर उससे रुपए मांगने व गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। युवती ने 2022 में उसे कोचिंग में पढ़ाने वाले 50-वर्षीय शिक्षक से शादी की थी।