बिहार में खेत की जुताई के दौरान मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, तस्वीर आई सामने
गोपालगंज (बिहार) में बुधवार को खेत की जुताई के दौरान भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मूर्ति को कब्ज़े में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने चोरों द्वारा कहीं से मूर्ति चोरी कर खेत में छिपाने की आशंका जताई है।