बिहार में खेत में बकरी के घुसने को लेकर जीजा ने लोहे की रॉड से वार कर की साले की हत्या
नवादा (बिहार) में एक शख्स ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर अपने साले की हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साले की बकरी चरने के लिए शख्स के खेत में घुस गई थी जिससे वह नाराज़ हो गया और उसने साले की हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।