बिहार में खेत में मिली अस्पताल की महिला सफाईकर्मी की लाश, मौके पर सेक्सवर्धक दवा के रैपर मिले
समस्तीपुर (बिहार) के एक सरकारी अस्पताल की एक महिला सफाईकर्मी का शव गुरुवार को एक खेत में अस्पताल की चादर से लिपटा मिला। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, घटनास्थल पर सेक्सवर्धक दवा के रैपर मिले हैं। बकौल पुलिस, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और डॉक्टर को गैंगरेप के ऐंगल से भी जांच करने को कहा गया है।