बिहार में खेलते समय बच्चे से दबा तकिए के नीचे रखे कट्टे का ट्रिगर, गोली लगने से भाई की मौत
कैमूर (बिहार) में मंगलवार को अपने ननिहाल में खेलने के दौरान 11-वर्षीय लड़के से पलंग पर तकिए के नीचे रखे लोडेड कट्टे का ट्रिगर दबने से गोली चल गई जो उसके 13-वर्षीय भाई को लग गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। बकौल पुलिस, मृतक के ननिहाल के सभी लोग फरार हैं।