बिहार में खेलते समय 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नालंदा (बिहार) में रविवार को खेलते-खेलते 3-वर्षीय एक बच्चा 90 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया जो 40-50 फीट अंदर अटका है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रेस्क्यू के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनें पहुंची हैं और बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।