बिहार में गंडक नहर का बांध टूटने के बाद गांव में घुसा पानी, अधिकारी ने चूहों पर मढ़ा दोष
सिवान (बिहार) में गंडक नहर का बांध टूटने के बाद एक गांव में पानी घुसने से वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि चूहों ने बांध को जगह-जगह से कुतर दिया था और उनके बिलों में पानी भरने से बांध टूट गया। वहीं, कई अन्य गांवों में भी पानी घुसने की आशंका है।