बिहार में गर्भवती महिला ने पति की मौत के 8 दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
सासाराम (बिहार) में एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने अपने पति की मौत के 8 दिन बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की शादी 2020 में हुई थी और उसके पति की लंबी बीमारी के बाद 8 दिन पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने डिप्रेशन के चलते खुदकुशी की है।