बिहार में गर्लफ्रेंड ने की प्रेमी की हत्या, बोली- नशे में शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था
गोपालगंज (बिहार) में एक 19 वर्षीय युवती को प्रेमी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवती ने बताया कि नशे में धुत प्रेमी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था इस कारण उसने यह हत्या की है। युवक के परिजन के मुताबिक, युवक 3 दिन पहले ही ओडिशा से आया था।