बिहार में 'गलत इंजेक्शन लगाने से' गर्भवती महिला की हुई मौत, अस्पताल का स्टाफ हुआ फरार
नालंदा (बिहार) के एक निजी अस्पताल में बुधवार रात एक गर्भवती महिला की मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजन ने जमकर हंगामा किया। वहीं, डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल से भाग गए। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने ₹20,000 एडवांस लिए थे और गलत इंजेक्शन लगाने से महिला व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई है।