बिहार में हुआ ट्रिपल मर्डर; मां-बेटी व सौतेले बेटे की गला रेतकर की गई हत्या
कटिहार (बिहार) के शीहपुर गांव के एक घर में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला (35), उसकी बेटी (10) व सौतेले बेटे (5) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने महिला की सौतन को हिरासत में लिया है जो घटना के वक्त दूसरे कमरे में सो रही थी। घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है।