बिहार में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 58 वर्षीय होमगार्ड की हुई मौत
बिहार में छपरा-मुज़फ्फरपुर नैशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार तारकेश्वर प्रसाद (58) नामक होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।