बिहार में गांधी नामक 18 वर्षीय लड़के की लाठी व डंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या
नवादा (बिहार) में शनिवार रात अपनी दुकान में बैठे गांधी कुमार नामक 18-वर्षीय लड़के की करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई के मुताबिक, गांधी की सुबह एक युवक से बहस हुई थी और आरोपियों ने दुकान से ₹7 लाख भी लूटे हैं। पुलिस ने लूट होने से इनकार किया है।