बिहार में गाड़ी के बोनट पर सीआईडी का लोगो लगाकर घूम रहे 4 लोग हुए अरेस्ट, अवैध हथियार बरामद
बक्सर (बिहार) में एक स्कॉर्पियो वाहन के बोनट व शीशे में सीआईडी का लोगो लगाकर व हूटर रखकर घूम रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन से एक राइफल व 7 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए जिसका लाइसेंस उनके पास नहीं था। बकौल पुलिस, आरोपी संभवत: अवैध गतिविधि में शामिल थे।