बिहार में गिरफ्तार हुआ यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग का इनामी बदमाश अंगद राय
कैमूर (बिहार) ज़िले की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के बदमाश अंगद राय को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंगद पर गाज़ीपुर (यूपी) में करीब 21 केस दर्ज हैं और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। बकौल रिपोर्ट्स, बिहार पुलिस ने उसका शराबबंदी ऐक्ट में चालान किया है।