बिहार में गुटखा के पैसे न देने पर दुकानदार ने 35 वर्षीय शख्स की कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत
सहरसा (बिहार) में शुक्रवार रात को गुटखा के पैसे न देने पर दुकानदार ने 35 वर्षीय बबलू यादव नामक शख्स को कनपटी में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बबलू गुटखा लेने गया था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे और जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया।