बिहार में गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद सुनसान सड़क पर गड्ढे में फंसी कार
नवादा (बिहार) में गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद एक कार सुनसान सड़क पर जाकर पानी से भरे गड्ढे में फंस गई।
कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे और उन्होंने फंसने पर पुलिस को फोन किया जिसके बाद उनको रेस्क्यू किया गया। गुरुग्राम का रहने वाला परिवार देवघर से बोधगया जा रहा था।