बिहार में गृह विभाग ने पुलिस दारोगा के 1,200 से अधिक पदों पर भर्ती को दी मंज़ूरी
बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में पुलिस दारोगा के 1,288 पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर को मंज़ूरी दे दी है। अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि भर्ती को लेकर जल्द ही अवर सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में दारोगा भर्ती के लिए विज्ञापन आने का अनुमान है।