बिहार में गेहूं के ड्रम से बरामद हुए गुजरात से चोरी कर लाए गए ₹27.5 लाख, सामने आया वीडियो
सूरत (गुजरात) के एक व्यापारी की दुकान के कैश काउंटर से 15 जून को चोरी हुए ₹36 लाख के मामले में पुलिस ने भोजपुर (बिहार) में एक शख्स के घर से ₹27.5 लाख बरामद किए हैं। गेहूं के साथ छिपाकर रखे गए रुपयों को ड्रम से निकालने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।