बिहार में गैस रिसाव से आग लगने के बाद मकान में हुआ भीषण विस्फोट, वीडियो आया सामने
मोतिहारी (बिहार) में सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद आग लगने के चलते एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाया। बकौल रिपोर्ट्स, मकान में अवैध तरीके से डीज़ल-पेट्रोल बेचा जाता था और इसके चलते आग तेज़ी से फैल गई।