बिहार में गोबर फेंकने के विवाद में 21 वर्षीय शख्स ने की दादा के साथ मिलकर चाचा की हत्या

मोतिहारी (बिहार) में 21-वर्षीय शख्स ने अपने दादा संग मिलकर 48 वर्षीय चाचा की बुधवार को कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए। मृतक ने अपने भाई के हिस्से वाली ज़मीन पर गोबर फेंक दिया था जिसको लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Load More