बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में 16,000 नई नियुक्तियां होंगी: उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य में ग्रामीण कार्य विभाग में 16,000 नई नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से निर्माण कार्यों में तेज़ी आएगी। दरअसल, उप-मुख्यमंत्री रविवार को ग्रामीण पथ विकास अभिकरण की 22वीं आम सभा और विभागीय समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए और ग्रामीण इलाकों में बनाई जा रही सड़कों की समीक्षा की।

Load More