बिहार में ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिस अधिकारी को ढाबे में परोसी गई शराब, 4 लोग हुए अरेस्ट
'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, बिहार के नालंदा में एक ढाबे में शराब बेचने को लेकर ढाबा संचालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस्लामपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि वह ग्राहक बनकर सादे कपड़ों में ढाबे में गए थे व खाना खाने के बाद उन्हें '5 मिनट के भीतर' शराब उपलब्ध कराई गई।