बिहार में घने कोहरे के चलते बस-ट्रक में टक्कर से ट्रक ड्राइवर की हुई मौत, कई लोग घायल
गोपालगंज (बिहार) में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के चलते एनएच-531 पर बस और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे मौके पर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में बस सवार 10 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रक और बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई है।