बिहार में घर का बिजली कनेक्शन कटने को लेकर हुए झगड़े में शख्स ने की पिता की हत्या
औरंगाबाद (बिहार) में एक शख्स को पिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके घर का बिजली कनेक्शन 15 दिनों से कटा हुआ था व बिल जमा कराने को लेकर मंगलवार रात पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ था। बकौल पुलिस, आरोपी और उसका पिता लिट्टी-चोखा व चाय की गुमटी चलाते थे।