बिहार में घर में एकसाथ 2 सिलिंडर में विस्फोट होने से 7 लोग बुरी तरह झुलसे, 5 की हालत नाज़ुक
पटना (बिहार) में गुरुवार रात एक घर में एक के बाद एक 2 सिलिंडरों में विस्फोट होने के बाद 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को अपने वाहन से अस्पताल ले गई। बकौल रिपोर्ट, घायलों में से 5 की हालत नाज़ुक है जिन्हें बर्न हॉस्पिटल और प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है।