बिहार में घर में घुसकर 7 वर्षीय बच्चे व उसके दादा की गोली मारकर की गई हत्या
पूर्णिया (बिहार) में सोमवार रात को घर में घुसकर 7 वर्षीय बच्चे और 65 वर्षीय उसके दादा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान दोनों सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में भूमि विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।