बिहार में घर में घुसकर चौकीदार के बेटे की गोली मारकर की गई हत्या, 12 वर्षीय पोता भी हुआ घायल
बिहार के बक्सर में गुरुवार रात को 6 से अधिक बदमाशों ने एक चौकीदार के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12-वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल खबर, हमलावर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हैं और कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आए थे।