बिहार में घर में चोरी करते पकड़े गए शख्स के पास मिला पाकिस्तानी नोट
अररिया (बिहार) में घर में चोरी करते हुए रंगहाथों पकड़े गए एक चोर के पास से पाकिस्तानी नोट मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि चोर के पर्स की तलाशी लेने पर उसमें से पाकिस्तानी नोट मिला था।