बिहार में घर में बम बनाने के दौरान हुआ धमाका, 1 बच्चे की हुई मौत व 3 घायल
बांका (बिहार) में शुक्रवार देर शाम एक घर में कथित तौर पर बम बनाने के दौरान धमाका हो गया जिसकी चपेट में आकर 4 बच्चे घायल हो गए। उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से बम बनाने का सामान मिला है और जांच जारी है।