बिहार में घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने पर 2 एएसआई को किया गया अरेस्ट, कैश हुआ बरामद
अररिया (बिहार) में रविवार को घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने के आरोप में उत्पाद विभाग के एक कैंप प्रभारी समेत 2 एएसआई को गिरफ्तार किया गया। वहीं, छापेमारी के दौरान ₹29,000 कैश व शराब की 65 बोतलें भी बरामद की गई हैं। तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए दोनों एएसआई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।