बिहार में चंद्रयान-3 की थीम पर बनाया गया दुर्गा पूजा पंडाल
सहरसा (बिहार) में सिमरी-बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में चंद्रयान-3 की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। पंडाल की तस्वीर में रॉकेट का मॉडल दिख रहा है जिस पर इसरो और भारत लिखा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारीगर बीते 15-20 दिनों से इस पंडाल को बना रहे थे जो अब लगभग पूरा हो चुका है।