बिहार में चक्रवात 'मिचौंग' के चलते किन ज़िलों में बारिश का जताया गया है अनुमान?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात 'मिचौंग' का असर बिहार में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 'मिचौंग' को लेकर 5-8 दिसंबर को रोहतास, अरवल, कैमूर, गया, लखीसराय, बांका, जहानाबाद, मुंगेर, सहरसा, शेखपुरा, नालंदा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मेधपुरा और कटिहार ज़िलों के कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है।