बिहार में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, दो भाइयों ने कूदकर बचाई जान

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सोमवार की शाम को एमडीडीएम कॉलेज के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस दौरान कार में सवार दो भाइयों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और कार में लगी आग को बुझाया गया।

Load More