बिहार में चलते ट्रैक्टर का टायर फटकर गर्दन पर लगने से 8 साल की बच्ची की हुई मौत
भोजपुर (बिहार) में बुधवार शाम एक चलते ट्रैक्टर का टायर फटकर गर्दन पर लगने से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका के परिजन ने बताया कि बच्ची घर से बिस्किट खरीदने के लिए निकली थी और सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।