बिहार में चलते वाहन से सड़क पर गिरी मछलियों को थैले में भरते दिखे लोग, सामने आया वीडियो
बिहार के गोपालगंज में नैशनल हाईवे पर चलते वाहन से सड़क पर मछलियां गिरने के बाद उसे उठाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। सामने आए एक वीडियो में लोग हाथों में थैला लेकर सड़क से मछलियां उठाते दिखे। दरअसल, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर के कारण झटका लगने से चलते वाहन से कुछ मछलियां सड़क पर गिर गई थीं।