बिहार में चालान काटे जाने को लेकर बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से भिड़ा होमगार्ड
भागलपुर (बिहार) में एक होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मी बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए जिसका वीडियो सामने आया है। खबर के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने होमगार्ड का ट्रैक्टर ज़ब्त किया था और उसका ₹7,000 का चालान काटने की बात कह रहा था जिसके बाद होमगार्ड बिना वर्दी व हेलमेट के मौके पर पहुंचा और धौंस दिखाने लगा।